नितिन पटेल लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर PDA आरक्षण घोटाले को लेकर जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी, लाजपत राय भवन, कैसरबाग में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी भर्ती को कराने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार PDA समाज के छात्र-छात्राओं को उनके संवैधानिक आरक्षण से वंचित रख रही है। आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को और आगे धकेलकर उनका भविष्य अंधकारमय बनाया जा रहा है। सरकार सरकारी नौकरियों को समाप्त कर आउटसोर्सिंग के जरिए भर्तियां कर अपने खजाने को भर रही है।
जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने कहा कि आरक्षण खत्म करने के नाम पर प्रदेश की अधिकांश सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंप दिया गया है, ताकि लोग आरक्षण की मांग ही न कर सकें।
जयसिंह ‘जयन्त’ ने PDA समाज से अपील की कि वे एकजुट होकर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं और सामाजिक न्याय के राज्य की स्थापना करें। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने के बाद 90 दिनों के अंदर 69,000 शिक्षक भर्ती पूरी करेगी और जातिगत जनगणना भी करा कर दिखाएगी।
इस मौके पर सपा प्रवक्ता मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष टी.बी. सिंह, अनिल पासी, ललिता राजपूत लोधी, अरविंद गौतम, रितु अग्रवाल, बचान सिंह यादव, उमाशंकर वर्मा, चंद्रशेखर यादव, अजय कुमार रावत, सोनीश कुमार मौर्या, गणेश रावत, मनोज कुमार पाल, प्रेमलता यादव, पूर्व पार्षद वीना रावत सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे।
सपा नेताओं ने दावा किया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के अनुसार हर वर्ग को उनका हक मिलना चाहिए, जिसके लिए PDA समाज को एकजुट होना होगा।
Post a Comment