Top News

ऐन में एक माह से जियो नेटवर्क बेहाल, उपभोक्ता बोले—अब बड़ी संख्या में पोर्ट कराएंगे सिम

नितिन पटेल सरोजनी नगर।: एक माह से जियो नेटवर्क ठप, उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश

शिकायतों और खबरों के प्रकाशन के बाद भी नहीं सुधरी स्थिति, सिम पोर्ट कराने को मजबूर उपभोक्ता
ऐन समेत आसपास के तमाम गांवों में पिछले करीब एक माह से जियो नेटवर्क की बदहाल स्थिति के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने और बार-बार गायब होने से लोगों की कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले जियो का नेटवर्क क्षेत्र में बेहतर था, लेकिन पिछले कुछ समय से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जियो नेटवर्क की समस्या को लेकर शिकायतें कीं। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय स्तर पर खबरों का प्रकाशन भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

उपभोक्ताओं के मुताबिक, कंपनी के कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराने के बाद 10 से 15 दिन में समस्या दूर करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी नेटवर्क की स्थिति जस की तस बनी रहती है।

नेटवर्क की समस्या से परेशान कई उपभोक्ता अब अपना जियो नंबर दूसरी कंपनियों में पोर्ट कराने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो बड़ी संख्या में उपभोक्ता जियो की सेवा छोड़ सकते हैं।

ग्रामीणों ने जियो कंपनी के अधिकारियों से क्षेत्र में नेटवर्क व्यवस्था की तकनीकी जांच कराकर जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Uttar Pradesh Samachar
Uttar Pradesh Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume