Top News

हरौनी चौकी क्षेत्र में नारायणपुर चौराहे पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

नितिन पटेल बंथरा:- हरौनी पुलिस चौकी क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नारायणपुर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह अभियान हरौनी चौकी प्रभारी श्याम जी मिश्रा के नेतृत्व में उनकी टीम के साथ आयोजित किया गया। टीम ने चौराहे पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जाँच की।
चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों (ड्राइविंग लाइसेंस, RC, इंश्योरेंस आदि) की जाँच की गई। साथ ही ओवरलोडेड वाहनों, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की गई।
चौकी प्रभारी श्याम जी मिश्रा ने बताया कि इस तरह के नियमित अभियान क्षेत्र में यातायात अनुशासन बनाए रखने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस की इस मुहिम में सहयोग करें।
अभियान के दौरान कई वाहनों से जुर्माना वसूला गया और जागरूकता अभियान के तहत चालकों को यातायात नियमों के बारे में भी बताया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Uttar Pradesh Samachar
Uttar Pradesh Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume