Top News

लखनऊ: बन्थरा में परिवारिक विवाद में मां की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

नितिन पटेल बंथरा । पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के बन्थरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मवई पड़ियाना में परिवारिक विवाद के दौरान लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट कर एक वृद्ध महिला की हत्या कर देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 18 जून 2026 को रवि कुमार पुत्र स्व. लक्ष्मी प्रसाद ने थाना बन्थरा में तहरीर दी कि गांव के ही धर्मेंद्र, पंचम, गोविंद और बसंती ने उनकी मां सियावती रावत (65 वर्ष) और भाई राजेंद्र रावत के साथ मारपीट की, जिसमें उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।
तहरीर के आधार पर थाना बन्थरा में मुकदमा नंबर 0186/2026 धारा 103(1)/115(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर लिया गया। पुलिस की दो टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर पंचम, गोविंद और बसंती को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
                       मृतका का फाइल फोटो 

घायल आरोपी अस्पताल में
घटना के दौरान आरोपी धर्मेंद्र भी घायल हो गया था, जिसे लोकबंधु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उसके इलाज के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस उस पर सतर्क नजर रखे हुए है।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजेंद्र प्रतिदिन शराब पीकर उनके परिवार वालों को गाली-गलौज करता था। इसी बात को लेकर गुस्से में आकर उन्होंने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया, जिसमें राजेंद्र घायल हुआ और उसकी मां सियावती की मौत हो गई।
गिरफ्तार आरोपी
पंचम पुत्र विश्राम रावत (43 वर्ष)
गोविंद पुत्र मनोहर (20 वर्ष)
बसंती उर्फ रामदुलारी पत्नी मनोहर (44 वर्ष)
सभी आरोपी ग्राम मवई पड़ियाना, थाना बन्थरा के निवासी हैं।
गिरफ्तारी में शामिल टीम
निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव, निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक अभय कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक प्रेमचंद्र यादव और महिला कांस्टेबल रंजना सरोज।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Uttar Pradesh Samachar
Uttar Pradesh Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume