नितिन पटेल सरोजनी नगर : शनिवार 27 तारीख को बकरी के छोटे से विवाद में हुए मारपीट के मामले में 25 वर्षीय मजदूर जितेंद्र कुमार की सोमवार सुबह मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिपाल और उसके भतीजे ने बांस के फर्चे से जितेंद्र के सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं।
जितेंद्र कुमार पिता राम कुंवर (राम कुमार), उम्र 25 वर्ष, मजदूरी का काम करते थे। उनकी माता का नाम रामकुमारी है। परिवार में दो भाई (जितेंद्र और सुमित) जिसमें जितेंद्र की मौत हो गई है तथा तीन बहनें (पिंकी, रिंकी और कोमल) हैं। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है।
पिंकी (बहन) ने बयान दिया कि शनिवार को हुए विवाद में महिपाल और उसके भतीजे ने जितेंद्र को बांस के फर्चे से बुरी तरह पीटा। गंभीर चोट लगने पर उसे पहले जीएसआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर न्यू लखनऊ अस्पताल रेफर किया गया। आज सुबह करीब 4 बजे जितेंद्र की मौत हो गई।
मौके पर बंथरा इंस्पेक्टर राजेश सिंह राणा और एसीपी अभिषेक कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे। मृतक के परिजनों ने सुबह 8 बजे से धरना शुरू कर दिया है और 40लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अधिक जानकारी:
यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। परिवार वाले जितेंद्र की मौत को हत्या का मामला मानते हैं और उचित मुआवजा व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है इसके बाद 1:20 पर धरना प्रदर्शन खत्म हआ।
Post a Comment