Top News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री रघुनाथ एकेडमी में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

नितिन पटेल लखनऊ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिनांक 21 जून 2026 को श्री रघुनाथ एकेडमी, दरोगा खेड़ा, लखनऊ में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों तथा अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक **डॉ. जे. एस. चौहान** ने संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में योगासन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक लाभों पर जोर देते हुए कहा कि व्यस्त जीवनशैली में योग नियमित रूप से अपनाकर स्वस्थ और संतुलित जीवन जीया जा सकता है।

कार्यक्रम योग दिवस की भावना को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देने वाला रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Uttar Pradesh Samachar
Uttar Pradesh Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume