Top News

सरोजनी नगर में मच्छरों का कहर, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से डेंगू का खतरा बढ़ा

लखनऊ। सरोजनी नगर क्षेत्र अंतर्गत ऐन गांव समेत आस-पास के सभी गांवों में मच्छरों ने आतंक मचा रखा है। जहां पहले हर साल गांव-गांव में नियमित फागिंग की जाती थी, वहीं इस बार स्वास्थ्य विभाग की पूरी तरह से अनदेखी के कारण फागिंग का कोई इंतजाम नहीं किया गया। इससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है।

स्थानीय निवासी नितिन ने बताया, “रात में मच्छरों की इतनी ज्यादा भारी भरकम संख्या होती है कि सोना मुश्किल हो जाता है। बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर परेशान हैं। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग कानों में उंगली डालकर बैठा हुआ है। बारिश के मौसम को देखते हुए और मच्छरों की बढ़ती आबादी को देखते हुए फागिंग और लार्वा नियंत्रण अभियान समय पर शुरू करना चाहिए था, लेकिन विभाग की लापरवाही से पूरा इलाका संकट में है।

जनता में आक्रोश:

लोगों ने सवाल उठाया है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कहां सो रहे हैं? जब फागिंग नहीं हो रही तो डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ना तय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल फागिंग शुरू करने और स्वास्थ्य विभाग पर कार्रवाई की मांग की है।


जनता की मांग:

लोगों ने प्रशासन से तुरंत फागिंग शुरू करने, लार्वा नष्ट करने का अभियान चलाने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो सरोजनी नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य संकट और गंभीर रूप ले सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Uttar Pradesh Samachar
Uttar Pradesh Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume