भारत सरकार एलपीजी सिलिंडर पर निर्भरता कम करने और पीएनजी को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चला रही है। इसके तहत सरकार का लक्ष्य उन क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन का तेजी से विस्तार करना है जहां इसका बुनियादी ढांचा पहले से तैयार है।
नई दिल्ली। भारत सरकार अब रसोई गैस के पारंपरिक एलपीजी (LPG) सिलेंडरों पर निर्भरता कम करने और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, सरकार का लक्ष्य उन क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन का तेजी से विस्तार करना है जहां इसका बुनियादी ढांचा पहले से तैयार है।
क्यों लिया गया यह फैसला?
मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' (Strait of Hormuz) क्षेत्र में हालिया वैश्विक घटनाक्रमों के कारण एलपीजी पर निर्भरता कम करना जरूरी हो गया है। इसके अलावा, एलपीजी पर दी जा रही भारी सब्सिडी भी सरकार के लिए एक बड़ी आर्थिक चुनौती बनी हुई है।

Post a Comment