Top News

अवध प्रेस क्लब ने हर्षोल्लास से मनाया तीसरा स्थापना दिवस, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन


सरोजनीनगर लखनऊ नितिन पटेल - अवध प्रेस क्लब का तीसरा स्थापना दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के संरक्षक अविनेन्द्र सिंह राठौड़ के सरोजनीनगर क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर स्थित आवास पर किया गया, जो शाम तीन बजे शुरू होकर शाम तक चला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों और क्लब के सदस्यों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से पुरानी संगठनात्मक कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई टीम के गठन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
नई कार्यकारिणी में अरविंद सिंह चौहान को अध्यक्ष, बलराम सिंह और प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष, बुधेंद्र नाथ शुक्ल प्रवक्ता, नितिन पटेल महामंत्री, पंकज सिंह चौहान कोषाध्यक्ष, अरुण सिंह चौहान मीडिया प्रभारी, दीपराज सिंह चौहान प्रचार मंत्री तथा अश्वनी कुमार साहू को सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा अंकित दीक्षित, सुरेश राणा और अभिषेक श्रीवास्तव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठन की एकता अत्यंत आवश्यक है। नई कार्यकारिणी से अपेक्षा जताई गई कि वह पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया तथा तीसरे स्थापना दिवस की एक-दूसरे को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Uttar Pradesh Samachar
Uttar Pradesh Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume