Top News

किसानों के हित में अहम बैठक: लखनऊ में अखिल भारतीय किसान संघ का बड़ा आयोजन

नितिन पटेल बंथरा - अखिल भारतीय किसान संघ (उत्तर प्रदेश) की ओर से बुधवार को सरोजनी नगर, लखनऊ स्थित श्री जटाधर महादेव मंदिर में दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण किसान बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं पर चर्चा करना और उन्हें शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना था।
बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह चौहान ने की। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व सरोजनी नगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश सिंह, प्रदेश मंत्री सुनील कुमार रावत, मंत्री अमित सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष राघव लाल यादव सहित कई प्रमुख नेता, विधायक प्रतिनिधि और किसान भाई उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल
बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा, एसीपी कृष्णा नगर श्री रजनीश वर्मा और तहसीलदार सरोजनी नगर श्री सुबोध सिंह को आमंत्रित किया गया था।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह चौहान ने बैठक में कहा कि सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री, पैतृक बंटवारे की प्रक्रिया का सरलीकरण एवं 1 फरवरी 2026 से जमीन रजिस्ट्री में आधार वेरिफिकेशन जैसे कदम किसानों के हित में मील का पत्थर साबित होंगे। बैठक में खाद्य सुरक्षा, बीमा, फसल बीमा और अन्य किसान हितैषी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
किसानों का संदेश
बैठक में उपस्थित सभी किसान भाइयों व बहनों को धन्यवाद देते हुए प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्री अनिकेत सिंह चौहान ने कहा कि अखिल भारतीय किसान संघ किसानों के हर मुद्दे पर निरंतर संघर्षरत रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Uttar Pradesh Samachar
Uttar Pradesh Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume