Top News

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल , 59वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा सफल

नितिन पटेल सरोजनी नगर: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व एवं पहल पर आयोजित 59वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा उसरी तिराहा, बंगला बाजार, सरोजनीनगर से सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। 

यह यात्रा अब तक 150 बसों के माध्यम से 8600 से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला के दर्शन करा चुकी है। डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा अपनी स्वर्गीय माताजी श्रीमती तारा सिंह की पुण्य स्मृति में 27 सितंबर 2022 से शुरू की गई यह यात्रा वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या धाम ले जाकर रामलला, हनुमानगढ़ी एवं अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन कराने का अनुपम माध्यम बनी हुई है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भोजन, जलपान, चिकित्सा सहायता, गीता एवं प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य केवल तीर्थ दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों, सेवा भाव, सामाजिक समरसता और राष्ट्रधर्म का संदेश जन-जन तक पहुंचाना भी है।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “राम केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा हैं”। उनकी इस पहल को सरोजनीनगर क्षेत्र में रामभक्ति, आध्यात्मिक जागरण और सामाजिक एकता का जनआंदोलन माना जा रहा है।

यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और भविष्य में भी आस्था, सेवा एवं संस्कारों की ज्योति को प्रज्ज्वलित करता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Uttar Pradesh Samachar
Uttar Pradesh Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume