Top News

एसीपी रजनीश वर्मा बनना हर किसी के बस की बात नहीं!


अपराध नियंत्रण से लेकर जन-जागरूकता तक, कृष्णानगर में अपनी कार्यशैली से बनाई अलग पहचान; लोगों ने दोबारा तैनाती की उठाई मांग

नितिन पटेल लखनऊ। पुलिस की वर्दी पहनना आसान हो सकता है, लेकिन अपने कार्यों से जनता के दिलों में जगह बनाना हर किसी के बस की बात नहीं। एसीपी रजनीश वर्मा ने जब तक कृष्णानगर सर्किल में अपनी जिम्मेदारी संभाली, तब तक अपनी कार्यशैली और जनसंपर्क के जरिए लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई।

।           एसीपी रजनीश वर्मा हजरतगंज

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रजनीश वर्मा केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं रहे, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और विभिन्न अभियानों के माध्यम से जनता को पुलिस से जोड़ने का प्रयास भी करते रहे। उनकी इस कार्यशैली से लोगों के बीच उनकी अलग छवि बनी।

लोगों का कहना है कि पुलिस अधिकारी की असली पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि जनता के प्रति उसके व्यवहार, सक्रियता और कार्यों से होती है। यही वजह है कि आज भी एसीपी रजनीश वर्मा की कार्यशैली को याद करते हुए लोग उन्हें दोबारा कृष्णानगर सर्किल की जिम्मेदारी सौंपे जाने की मांग कर रहे हैं।

जनता के बीच बनी पहचान ही किसी अधिकारी की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। लोगों की यह मांग बताती है कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद तथा जन-जागरूकता की पहल को कितना महत्व दिया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Uttar Pradesh Samachar
Uttar Pradesh Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume