परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस से सकुशल बरामदगी की मांग
नितिन पटेल लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम सादुल्ला नगर में एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2026 को किशोरी के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उसकी तलाश कराने की गुहार लगाई।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, किशोरी के पिता शाम करीब 7:30 बजे घर पहुंचे तो किशोरी वहां नहीं मिली। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी गई।
परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस संबंधित व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
परिजनों ने किशोरी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से उसे जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Post a Comment