Top News

Ghaziabad Census 2027: मकान मालिक नहीं दे रहे किरायेदारों की जानकारी, अवैध इमारतों पर कार्रवाई का डर

खोड़ा में जनगणना के दौरान मकान मालिक किरायेदारों की जानकारी देने से बच रहे हैं, जिससे अधिकारियों को आबादी का सही आंकड़ा जुटाने में परेशानी हो रही है।





संवाददाता, साहिबाबाद। जनगणना में किरायेदारों की जानकारी देने से मकान मालिक बच रहे हैं। ऐसी कई शिकायत खोड़ा में जनगणना के लिए लगाए गए प्रगणक अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं। यहां 12 लाख की आबादी में से करीब पांच लोग किराये के मकानों में रह रहे हैं।


खोड़ा में जनसंख्या की गणना के लिए 1,040 प्रगणक लगाए गए हैं। नगर पालिका के अवर अभियंता जलकल नवनीत गुप्ता ने बताया कि उनके निर्देशन में 100 प्रगणक जनगणना का कार्य कर रहे हैं।

खोड़ा में 2011 में हुई जनगणना के अनुसार करीब एक लाख 95 हजार आबादी थी। जनगणना का कार्य दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में 22 मई से 20 जून तक जनगणना का कार्य किया जाएगा। फरवरी में दूसरे चरण की जनगणना होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Uttar Pradesh Samachar
Uttar Pradesh Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume