Top News

तबादला एक्सप्रेस चली IPS अफसरों के तबादले, फिर हरौनी चौकी के सिपाहियों पर क्यों लगी ब्रेक?

थाने-चौकियों में लंबे समय से जमे दरोगा और सिपाहियों के तबादले को लेकर उठ रहे सवाल

लखनऊ। पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस चलने के बावजूद हरौनी पुलिस चौकी में लंबे समय से तैनात कुछ सिपाहियों के तबादले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाने और चौकियों में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की व्यवस्था होने के बावजूद हरौनी चौकी में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों पर विभागीय स्तर पर कब कार्रवाई होगी, यह सवाल बना हुआ है।


हाल ही में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए, जिसके बाद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब विभाग में तबादला एक्सप्रेस चल रही है तो थानों और चौकियों पर लंबे समय से तैनात दरोगा व सिपाहियों के लिए यह एक्सप्रेस कब चलेगी?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही चौकी अथवा क्षेत्र में तैनात हैं। इससे पुलिसिंग की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनाती की स्थिति में विभाग को तैनाती अवधि की समीक्षा कर नियमानुसार स्थानांतरण की प्रक्रिया अपनानी चाहिए।

अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस विभाग हरौनी चौकी में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों की तैनाती अवधि की समीक्षा कर उनके स्थानांतरण पर कोई निर्णय लेता है या नहीं। स्थानीय लोगों की निगाहें विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
Uttar Pradesh Samachar
Uttar Pradesh Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume