Top News

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैया दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर की दीर्घायु की कामना, भाइयों ने रक्षा का संकल्प लेकर निभाया प्रेम और विश्वास का रिश्ता


सरोजनीनगर लखनऊ। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व भैया दूज क्षेत्र में गुरुवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की रौनक देखने को मिली। बहनों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया।त्योहार को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रही। 


मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी तो घरों में पकवान और मिठाइयां तैयार की गईं। दूर-दराज रहने वाली बहनें भी अपने भाइयों के घर पहुंचीं और तिलक की रस्म निभाई। कई स्थानों पर भाइयों ने बहनों के घर पहुंचकर पर्व मनाया।


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भैया दूज का पर्व यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि इस दिन बहन के हाथों तिलक कराने वाले भाई को सुख-समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। इस पर्व ने एक बार फिर भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और अपनत्व की मिठास को मजबूत


Post a Comment

أحدث أقدم
Uttar Pradesh Samachar
Uttar Pradesh Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume