Top News

किसान पथ पर डंपर ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, दो की मौत; चालक गिरफ्तार

नितिन पटेल सरोजनी नगर : सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के किसान पथ पर गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक भयानक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद मोटरसाइकिल डंपर में फंस गई और डंपर घटनास्थल से आगे बढ़ गया।
पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई। डंपर का पीछा कर किसान पथ आउटर रिंग रोड स्थित नटकूर के पास उसे रोका गया और चालक को हिरासत में ले लिया गया।
मृतकों की पहचान:
रामसेवक (55 वर्ष), पुत्र सूकरु, निवासी रानीखेड़ा, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ।
रामू (40 वर्ष), पुत्र नत्था, निवासी ग्राम नकरहा, थाना अटरिया, जनपद सीतापुर।
दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचायतनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटाने और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डंपर चालक से पूछताछ की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
Uttar Pradesh Samachar
Uttar Pradesh Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume