Top News

खुर्रमपुर पावर हाउस के नारायणपुर फीडर में बिजली कटौती, 2 घंटे से अंधेरे में कई गांव

बंथरा । खुर्रमपुर पावर हाउस के नारायणपुर फीडर में पिछले दो घंटों से लगातार बिजली कटौती जारी है। इससे आसपास के कई गांवों के निवासी बुरी तरह परेशान हैं। घरों में बिजली न होने के कारण दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कटौती अचानक हुई और अब तक बिजली बहाल नहीं की गई है। कई गांवों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग इस समस्या से जूझ रहे हैं। खासकर गर्मी के मौसम में बिजली की अनुपलब्धता ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुख्यमंत्री के सख्त आदेशों के बावजूद बिजली विभाग की लापरवाही जारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आदेशों की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होता तो वे उच्च अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पास शिकायत करने की चेतावनी भी दी है।
अभी तक बिजली विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Uttar Pradesh Samachar
Uttar Pradesh Samachar

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume